Insensitivity of UP Police captured on camera in Moradabad
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। मुरादाबाद के एसएसपी कार्यालय के पुलिस अभिरक्षा में कुछ नाबालिग बंदी मिलकर दूसरे किशोर को बुरी तरह से पीट रहे हैं। पुलिस की नजरों के सामने नाबालिग बंदी जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रहा है मगर गाड़ी के अंदर बैठे पुलिसकर्मी चुप्पी साधे बैठे हुए नजर आये। जब पुलिस को कैमरे की भनक लगी तो वो गाड़ी लेकर वहां से निकल गए। वो नाबालिग बंदी जोर-जोर से मदद की गुहार लगाता रहा।
शोर की आवाज सुनकर कुछ मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। कैमरा देखते ही मौजूद पुलिसकर्मियों में भी भगदड़ सी मच गई और मौके जब भागना ही मुनासिब समझा लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह जरूर लगा दिया है।