Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
Anti corruption team arrested a officer red handed in Hardoi

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में फिर एक भ्रष्टाचारी अफसर को रंगे हाथों घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी पर भ्रष्टाचार अधिनियम की कार्रवाई की गई है। ताजा मामला हरदोई के शाहाबाद मंडी सचिव ऋषभ जैन को एंटी करप्शन टीम की सीओ श्रीमती मिथिलेश दीक्षित ने ₹20000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मंडी सचिव को उनके ही सहायक हरि नारायण वर्मा ने गिरफ्तार कराया। शाहबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार मंडी सचिव ऋषभ जैन , मंडी सहायक पिहानी क्षेत्र हरि नारायण वर्मा से प्रत्येक सप्ताह उनके सरकारी काम करने के बदले ₹20000 देने का दबाव डाला रहा था।

एंटी करप्शन टीम ने मंडी सचिव को 2000 के 10 नोट अपने ही सहायक से लेते गिरफ्तार कर सहायक की तहरीर पर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है।

Category

🗞
News

Recommended