Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भिंड। मध्य प्रदेश में जिन 27 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें से 16 सीटें ग्वालियर चंबल संभाग में हैं। इस क्षेत्र में क्षत्रियों का दबदबा है और भाजपा सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का इस अंचल में काफी प्रभाव है। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपचुनाव को देखते हुए क्षेत्र में कई बार दौरा कर चुके हैं। इस दौरान वे सभा कर रहे हैं और कोरोना काल में भी लोगों से संवाद बनाते हुए अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिशों में लगे हैं। इलाके में चुनाव प्रचार के दौरे पर आए नरेंद्र सिंह तोमर सड़क किनारे गोलगप्पे खाने को लेकर चर्चा में हैं। एक दुकान पर वो अन्य भाजपा नेताओं के साथ गोलगप्पा खाते नजर आए जिसका वीडियो सामने आया है।

Category

🗞
News

Recommended