Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मुख्तार अंसारी मामले में एक और नया मोड़
#Muktar ansari mamle me #Naya mod
जाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को मोहाली की कोर्ट में जब पेश किया गया, तो इस दौरान जिस यूपी नंबर की गाड़ी से मुख्तार अंसारी आया, वह एक निजी एंबुलेंस थी और उसका रजिस्ट्रेशन बाराबंकी में श्याम नाम के एक निजी अस्पताल के नाम से मिला। साथ ही एंबुलेंस की आरसी पर डाक्टर अल्का राय का नाम भी लिखा है। यह जानकारी पूरे प्रदेश में आग की तरह फैली और हड़कंप मच गया। क्योंकि अल्का राय बीजेपी के उन्हीं विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी का नाम भी हैं, जिनकी हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी पर लगा था। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या जानबूझकर अल्का राय के नाम से एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिससे पूरे सिस्टम को मुंह चिढ़ाया जा सके। हालांकि फिलहाल पंजाम में मिली बाराबंकी की एंबुलेंस की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है।

Category

🗞
News

Recommended