Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
महराजगंज, अप्रैल 30: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार एक ओर दावा कर रही है कि प्रदेश में ऑक्‍सीजन, बेड से लेकर जरूरी दवाओं की कोई कमी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर अलग-अलग जिलों से इन दावों की पोल खोलती खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला महराजगंज जिला अस्‍पताल का है। दरअसल, रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने एक वीडियो शेयर कि‍या है। सिंह के मुताबिक, यह वीडियो महराजगंज ज‍िला अस्‍पताल का है। उन्‍होंने दावा क‍िया कि जिला अस्‍पताल के सीएमएस डॉ. एके रॉय किसी के प्राण बचाने के लिए रेमेड‍िस‍िवीर नहीं दे पा रहे हैं, क्‍योंकि यह उपलब्ध नहीं है। इस वजह से वह टूट गए हैं, रोने लगे हैं।

Category

🗞
News

Recommended