राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी महीने में इस केस में पहली बड़ी कार्रवाई की थी। अब क्राइम ब्रांच के हाथ कॉन्ट्रैक्ट की वह कॉपी आई है, जिसे साइन करवाकर राज कुंद्रा की कंपनी कथित तौर पर मॉडल्स और ऐक्ट्रेसेस को गंदी फिल्म शूट करने के लिए ब्लैकमेल करती थी। खास बात यह है कि इन ऐक्टर्स और ऐक्ट्रेसेस से वेब सीरीज में काम करने को लेकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया जाता था।
#ShilpaShetty #RajKundraArrested