Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में 38 यात्री उस वक्त मुश्किल पड़ गए, जब उनकी नाव अचानक खराब हो गई. ये घटना घने अंधेरे में हुई, जिससे यात्री बुरी तरह घबरा गए. ऐसे में मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्हें बचाया और इस तरह एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया. 'अनवरी' नाम की ये फेरी गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास टूरिस्टों को घूमाने के लिए ले जाती है. जब ये घूमकर गेट वे की ओर लौट रही थी, तभी किनारे से करीब डेढ़ नॉटिकल मील की दूरी पर अचानक फेरी का इंजन फेल हो गया.कंट्रोल रूम से नाव के रुकने की जानकारी मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई. ये पता चलने पर कि एक और फेरी, 'आज़ाद हिंद', आस-पास ही है, उन्होंने उसके मालिक से वायरलेस फ़ोन पर कॉन्टैक्ट किया और बोट को रुके हुए जहाज की जगह पर जाने का आदेश दिया. आजाद हिंद बोट ने अनवारी बोट को खींचकर गेटवे ऑफ इंडिया पर सुरक्षित पहुंचाया. ये घटना 3 सितंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे हुई. नाव में 38 लोग सवार थे, जिनमें 4 क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03जब ये घूम कर गेटवे आफ इंडिया के पास समुद्र में 38 यात्री उस वक्त मुश्किल में पड़ गए जब
00:09उनकी नाव अचानक खराब हो गई ये घटना घने अंधेरे में हुई जिसे यात्री बुरी तरह घबरा गए ऐसे में
00:17मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्ह
00:23परी नाम की ये फेरी गेटवे आफ इंडिया के पास टुरिस्टों को घूमाने के लिए ले जाती है जब ये
00:29घूम कर गेटवे की ओर लोट रही थी तब ही किनारे से खरीब डेड़ नॉटिकल मील की दूरी पर अचानक
00:35फेरी का इंजन फेल हो गया
00:37कंट्रोल रूम से नाओ के रुकने की जानकारी मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई ये पता चलने पर कि एक
00:43और फेरी आजाद हिंद आसपासी है उन्होंने उसके मालिक से वायलेस फोन पर कांटेक्ट किया और बोट को रुके हुए
00:50जहास की जगह पर जाने का आदेश दि
01:05अली बाग मांडवा और गेटवे आफ इंडिया के बीच साल के नौ महिने नाओ चलती है इस दोरान करीब 15
01:12लाख लोग नाओ से यात्रा करते हैं
01:14बिरू रिपोर्ट एटिवी भारत

Recommended