The goverment of India has roped in Bollywood Superstar Amitabh Bachchan to promote GST (goods and services tax). The central board of excise and customs will be making Amitabh Bachchan as a Brand Ambassador of GST. The initiative of GST is 'One Nation, One Tax, One Market'.
मोदी सरकार 30 जून की मध्यरात्रि को जीएसटी लागू करने जा रही है । एक तरफ जहां पीएम मोदी और वर्तमान राष्ट्रपति 30 जून को सभा को संबोधित करते हुए जीएसटी को लॉच करेंगे वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार ने जीएसटी के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को चुना है। जीहां केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड ने जीएसटी के लिए 74 वर्षीय बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया हैं। नई कर व्यवस्था पहली जुलाई से लागू होने जा रही है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर 40 सेकंड का वीडियो साझा किया जिसमे वे जीएसटी के बारे में बता रहे है। वीडियों में अभिनेता जीएसटी के बारे में जागरूक कर रहे है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह टिव्टर पर ट्वीट कर कहा, 'जीएसटी देश के बाजारों को एक सूत्र में बांधने की पहल साथ ही OneNationOneTax का नारा भी दिया । वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते है ये तीन रंग सिर्फ रंग नहीं, एक पहचान है जो हमें एक सूत्र में बांधते हैं। जीएसटी ये टैक्स सिर्फ टैक्स नहीं, एक पहल है देश के बाजार को एक सूत्र मे बांधने की, अमिताभ बच्चन ने जीएसटी के लिए एक राष्ट्र, एक टैक्स एक मार्केट का मोटो भी बताया। आपको बता दे कि जीएसटी काउंसिल ने इस बात पर सहमति जताई कि नई कर व्यवस्था पहली जुलाई से लागू की जाएगी। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत के पास नई प्रत्यक्ष कर व्यवस्था का क्रियान्वयन टालने का समय नहीं है। हालांकि परिषद ने रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा में पहले दो महीने तक ढील दे दी है।