Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Objectionable post on Facebook

हरदोई। सोशल मीडिया के लगातार हो रहे दुरुपयोग और इससे बिगड़ने वाले सांप्रदायिक सौहार्द के बीच एक और ताजा मामला प्रकाश में आया है। यूपी के हरदोई जिले में एक फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिसमें हिंदू देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। भड़काऊ पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने स्थिति की भर्त्सना करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा उसकी गिरफ्तारी की मांग की। मामला पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमतारा का है।

Category

🗞
News

Recommended