Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
rampur-mp-azam-khan-thinking-of-resigning-from-parliament-here-is-the-reason
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान लोकसभी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। आजम खान ने ये बात खुद बताई है। संसदीय क्षेत्र के दौरे पर उन्होंने कहा कि वो बहुत आहत है और जल्द लोकसभा से इस्तीफा दे सकते हैं।

आजम खान दे सकते हैं इस्तीफा आजम खान ने कहा कि रामपुर में ना कोई डॉक्टर और ना ही कोई स्वास्थ्य सुविधाएं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि हम एक अस्पताल चला रहे हैं और इसे भी समाप्त करने के प्रयास हो सकते हैं, जिसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर में बैराज का निर्माण होना चाहिए, जो कि काफी समय से लंबित है।

Category

🗞
News

Recommended