Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
वीडियो में देखें चक्रवात 'वायु' के गुजरने के बाद समंदर में कैसे आया उफान, सोमनाथ-द्वारका से टकराईं लहरें
राजकोट। चक्रवात 'वायु' की दिशा तो बदल चुकी है, पर सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में इसका असर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते दीव, पोरबंदर, सोमनाथ और द्वारका के समंदर मे भारी उफान आया है। यहां 10 फीट से ज्यादा ऊंचीं लहरें उठने लगी हैं। साथ ही सौराष्ट्र के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है और जनता के लिए समंदर के नजदीक जाने से मना किया गया है। संवादाता ने बताया कि वेरावल और सोमनाथ में भी 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते सोमनाथ मंदिर के गेट पर स्थित शेड़ को नुकसान हुआ और शेड के ऊपर लगाए गए सीमेन्ट के पतरे हवा में उड़ने से लोगों मे खौफ फैल गया।

Category

🗞
News

Recommended