Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
वीडियो में देखें ‘वायु’ तूफान के बाद कैसे उफना समंदर, लहरों में बह गया भूतनाथ महादेव मंदिर

राजकोट। अरब सागर में उठे चक्रवातीय तूफान 'वायु' के गुरुवार दोपहर तक गुजरात तट से टकराने का अनुमान था, हालांकि बाद में छह घंटे के भीतर उसकी दिशा बदल गई। गुजरात को हिट करने के बजाए 'वायु' पाकिस्तान की ओर मुड़ गया। हालांकि, इसी बीच खतरे को भांपते हुए सरकार द्वारा समुद्र तटीय क्षेत्रों से 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए। 'वायु' के दिशा बदलने पर मौसम विभाग ने कहा- चक्रवात वेरावल, पोरबंदर, द्वारका और सौराष्ट्र के पास से गुजरेगा। हालांकि, तबाही नहीं होगी। ऊंची लहरें उठने से पोरबंदर की पुरानी दिवादांडी स्थित भूतनाथ महादेव का मंदिर धराशायी हो गया है। मंदिर का मलबा भी समंदर में बह गया है।

Category

🗞
News

Recommended