Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
student-union-election-sikar-2019-cops-resort-to-lathicharge-after-result

सीकर। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 के मतगणना के बाद सीकर में विवाद हो गया। छात्र संगठन एसएफआई की ओर से जिला कलेक्टर सीकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों पर सीकर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। वहीं, घटना के बाद माकपा के पूर्व विधायक अमराराम ने इसे तानाशाही करार दिया है।

अमराराम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब छात्र संगठन एसएफआई पुनः मतगणना की मांग कर रहा था तो जिला प्रशासन को चाहिए था कि पुनः मतगणना करवाते लेकिन जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और इसके चलते ही माहौल खराब हो गया। सीकर कलेक्ट्रेट पर लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने ढाका भवन में प्रवेश किया तथा वहां छात्रों पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने माकपा के पूर्व विधायक अमराराम व पेमाराम समेत कई छात्रों को पुलिस हिरासत में लिया है।

Category

🗞
News

Recommended