Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना काल में कोटा जिले में एक शादी नजीर बन गयी। बिना बारात ही दूल्हा अपने पिता के साथ गाड़ी में दुल्हन के घर पहुंचा। घरातियों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को कोटा महावीर नगर विस्तार योजना के गणगोर पार्क में हुई इस शादी में न बैंड बजा और न ही बराती आए। बिना दहेज इस शादी में दुल्हा-दुल्हन ने मास्क लगाकर सात फेरे लिए। साथ ही कोरोना काल में मददगार बनने का संकल्प लिया।

Category

🗞
News

Recommended