Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम का शव बुधवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। योगिता गौतम की हत्या के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को डॉक्टर विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था। विवेक तिवारी ने पुलिस पूछताछ में हत्या के तरीके से लेकर वजह तक की जानकारी दी। विवेक तिवारी ने बताया कि था उसने योगिता की गला दबाकर हत्या की थी और फिर चाकू से कई वार किए थे। लेकिन योगिता गौतम की सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या बेरहमी से हुई थी, इस बात का खुलासा हुआ। लेकिन चाकू और गला दबाने के निशान नहीं मिले।

Category

🗞
News

Recommended