Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जौनपुर, अप्रैल 13: 15 अप्रैल को पूर्वांचल के जौनपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। जिसके लिए चार और पांच अप्रैल को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र फाइल कर दिया और चुनाव प्रचार में जुट गए। तो वहीं, मंगलवार (13 अप्रैल) की शाम छह बजे पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार भी थम जाएगा। बता दें कि इस बार जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, जिसके चलते कई दिग्गजों नेताओं ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। ऐसे में जौनपुर का जिला पंचायत सदस्य का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

Category

🗞
News

Recommended