Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जींद। हरियाणा के जींद जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां सरकारी अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की 1,700 से ज्‍यादा डोज चोरी हो गई थीं। हालांकि, जिसने चुराया, कुछ ही समय बाद वो वैक्‍सीन से भरा बैग वापस भी छोड़ गया। वैक्‍सीन के साथ चोर ने एक पर्ची भी लिख छोड़ी। जिस पर लिखा था- "सॉरी पता नहीं था, कोरोना की दवाई है।" बताया जा रहा है कि, चोर ने वैक्‍सीन से भरे बैग को थाने के बाहर खड़े एक बुजुर्ग को थमा दिया और कहा कि इसे थाने में दे देना। फिर चोर वहां से चला गया।

Category

🗞
News

Recommended