जयपुर, 14 मई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो डॉ. दीपिका अरोड़ा का है, जो प्रेगनेंट थीं और उन्हें कोविड हो गया था। अब वो हमारे बीच नहीं हैं। इस वीडियो को ह्र्दय विदारक बताते हुए सीएम गहलोत ने लिखा है कि कोविड को गंभीरता से लें।