Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग के लिए तो पहचान रखती ही हैं, साथ ही एक्टिविज्म के लिए भी जानी जाती हैं। स्वरा लगातार सोशल मीडिया और दूसरे मंचों के जरिए तमाम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बोलती रहती हैं। इसको लेकर उनको अक्सर ही सोशल मीडिया पर असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ता है। हालांकि बात सिर्फ यहीं तक नहीं है, स्वरा को अपनी बेबाकी के लिए वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ा है। कई प्रोजेक्ट उनके हाथ से अलग-अलग मुद्दों पर स्टैंड लेने के चलते गए हैं। ये खुद स्वरा ने कहा है।

Category

🗞
News

Recommended