जापान में 2011 में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी के बाद फुकुशिमा पावर प्लांट का ध्वस्त होना आधुनिक इतिहास की एक बड़ी त्रासदी है. आज भी वहां रेडियोधर्मिता इतनी ज्यादा है कि इंसानों का उसके करीब जाना खतरे से खाली नहीं है. जापान सरकार ने बीते दस साल में कई रोबोटों को काम पर लगाया. लेकिन समस्या इतनी जटिल है कि रोबोटों को भी बहुत मुश्किल आई.
#OIDW