Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
कोटा शहर में नौतपा जमकर तपा यानी ज्येष्ठ के नौ दिनों तक तेज गर्मी रही। हालात यह रहे कि नौतपा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। भीषण गर्मी के चलते शहर में कफ्र्यू जैसे हालात रहे। नौतपा का रविवार को आखिरी दिन था। इस दिन भी तेज गर्मी का असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे की रही।

बता दें कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने के साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो गया था। सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में रहने तक गर्मी अपने प्रचंड वेग पर होती है। मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है और इससे धूप और तेज हो जाती है।
अच्छी बरसात का संकेत

ज्योतिषाचार्य शिवप्रकाश दाधीच के अनुसार, रोहिणी का तपना अच्छी बरसात के साथ सभी प्रकार के धान की अच्छी उपज का संकेत माना जाता है। रोहिणी में सूर्य के प्रवेश के पहले 4 दिन अच्छे तपे तो आषाढ़ के महीने में अच्छी बरसात, मध्य में अच्छा तपे तो सावन-भादो में अच्छी बरसात, अगर अंत तक रोहिणी अच्छी तपे तो चौमासा में अच्छी बरसात होने का संकेत है। यदि रोहिणी नक्षत्र में बरसात होती है तो उसे शुभ नहीं माना जाता।
बूंदी जिले में अंधड़ चला
बूंदी जिले में रविवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। नोताड़ा कस्बे में शाम छह बजे से आधे घंटे तक अंधड़ चला। इससे राहगीरों को रुकना पड़ा तथा हेडलाइट जलाकर वाहन निकलने पड़े। इसके बाद तेज गर्मी व लू से राहत मिली। वहीं, झालावाड़ व बारां जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। झालावाड़ में अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान में 31 डिग्री रहा।

Category

🗞
News
Transcript
00:00 [wind]

Recommended