Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
मध्य प्रदेश सरकार के लाख दावों के बाद भी मैहर जिले में खाद की किल्लत दूर नहीं हो रही है। खाद के लिए किसानों को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। खाद के लिए महिलाएं भी लाइन में खड़ी होती हैं। सरकार के लाख दावों के बाद भी यूरिया डीएपी खाद की भारी कमी से मैहर जिला जूझ रहा है। वहीं प्रशासन बार-बार दावे कर रहा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।


मैहर नगर में खाद के लिए किसान सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। इसके अलावा खाद न मिलने की दशा में देर रात तक लाइन पर लगे रहते हैं। तमाम किसानों का दावा है कि वह 2 दिन से खाद के लिए ऐसे ही लाइन में लगते हैं और शाम को खाली हाथ चले जाते हैं।
~HT.95~

Category

🗞
News

Recommended