Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
police caught illegal alcohol smuggling in varansi

वाराणसी। बिहार में शराबबंदी के बाद लगातार भारत के कई कोने से बिहार में अंग्रेजी शराब की तस्करी के लिए कई गिरोह संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी पुलिस के कई थाने इन तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए मुहीम भी चला रहे हैं। वाराणसी शहर की सीमा में स्थित इलाहाबाद-बिहार हाइवे पर बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कर तस्करों को पकड़ा गया है। शुक्रवार को रोहनिया थाने की पुलिस ने 28 लाख की अंग्रेजी शराब को बरामद किया था। वहीं शनिवार को इसी थाने के इंचार्ज ने 15 लाख रुपए की दिल्ली निर्मित देसी शराब को बरामद किया है। इस करवाई में दो तस्करों के साथ एक पिकअप वैन भी पकड़ा गया है।

Category

🗞
News

Recommended