three brothers drowned in the pond
हरदोई। यूपी के हरदोई के सुरसा थाना इलाके में तालाब में 2 भाइयों समेत 3 किशोरों की डूबकर मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत होने पर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला सुरसा थाना इलाके के पचकोहरा गांव का है। यहां के रहने वाले राधेश्याम के दो पुत्र कन्हैया 14 व अनुज 9 अपने परिवार के ही गोपी 15 पुत्र आनन्द तिवारी के साथ गांव के बाहर गड्ढे जैसे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। तीनों नहाते-नहाते अचानक डूबने लगे। हालांकि वहां आसपास लोग मौजूद थे तो उन्होंने सोचा कि तीनों नहा रहे हैं लेकिन जैसे ही लगा कि तीनों डूब रहे हैं तो अफरातफरी मच गई।