Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
watch video: Agra police constable suspended in bribe case


आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक सिपाही रिश्वत लेने के जुर्म में सस्पेंड कर दिया गया। सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग उसे नोट थमा रहे हैं, जिन्हें वह जेब में रख लेता है। खास बात यह है कि यह सब पुलिस खेमे के अंदर ही हुआ। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद सिपाही को निलंबित करना पड़ा। संवाददाता के अनुसार, वह सिपाही फतेहाबाद जेल में तैनात था। मीडिया कर्मी ने जब एसएसपी से इस मामले पर जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि विधिवत कार्रवाई की जा रही है। उस सिपाही को निलंबित किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended