Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
सीहोर,13 सितंबर। मध्यप्रदेश के सीहोर की रहने वाली नन्ही बेटी रेधानशी की तलवारबाजी देख अच्छे-अच्छे हैरान हो जाते हैं और दांतो तले उंगलियां दबा लेते हैं। 6 साल के इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। तलवारबाजी करती हुई इस छोटी सी बच्ची को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं। शिवशंकर कला प्रदर्शन अखाड़ा की बाल कलाकार कस्बा क्षेत्र में रहने वाली रेधांशी ने अनन्त चतुदर्शी चल समारोह में अनेक चौराहों पर तलवारबाजी कर अच्छे अच्छे पहलवानों को भी चौका दिया।

Category

🗞
News

Recommended