Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शरीर में पाए जाने वाले हर एक तत्व का बहुत ही महत्व होता है और शरीर के स्वस्थ बने रहने के लिए उनका संतुलन में रहना बहुत जरूरी होता है। अगर किसी भी तत्व की कमी या अधिकता हो जाती है, तो उसका प्रभाव शरीर पर दिखने लगता है। हमारे शरीर में यूरिक एसिड भी मौजूद होता है। दरअसल, यूरिक एसिड एक केमिकल उत्पादित पदार्थ होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसकी ज्यादातर मात्रा खून में घुल जाती है, जिसको किडनी फिल्टर करके मूत्र के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। हालांकि कई बार शरीर अधिक मात्रा में यूरिक एसिड का उत्पादन करने लगता है, जिसे किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। ऐसे में शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे गाउट नाम की बीमारी हो सकती है।

#UricAcid #GoutHomeRemedies

Recommended